आज 27 सितंबर को Daughter's Day यानी बेटियों का दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपनी बेटियों को कई तरह के गिफ्ट देते हैं। बेटियां अनमोल होती हैं। माता-पिता का उनके प्रति खास लगाव होता है। उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप चाहें तो उनके नाम पर निवेश कर सकते हैं। इससे जब वे बड़ी हो जाएंगी तो उनकी शिक्षा और शादी के लिए पैसों की कमी नहीं रहेगी। पोस्ट ऑफिस और बैंकों में बेटियों के लिए निवेश की एक खास योजना है। क्या है यह योजना लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Scheme 2020) शुरू की है। इस योजना में निवेश कर बेटी की उच्च शिक्षा और शादी के खर्चों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इसमें गारंटीड मुनाफा मिलता है। कम उम्र में निवेश पर ज्यादा मुनाफा सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Scheme) में बेटी की कम आयु में ही निवेश शुरू कर देने पर ज्यादा मुनाफा मिलता है। इस स्कीम में 15 साल तक निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश कर बेटी के लिए 64 लाख रुपए तक का फंड जुटाया जा सकता है। कितनी राशि कर सकते हैं जमा एक वित्...